Gold Rate 31 March: रिकॉर्ड हाई से गिरने के बाद फिर संभला सोना, जानें प्रमुख शहरों में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 11:16 AM (IST)

24k, 22k, 18k, 14k Gold Price: दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी का सीधा असर सराफा बाजार पर दिखने लगा है। आज, 31 मार्च 2026 को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आज औद्योगिक बाजार बंद हैं, इसलिए कल शाम (सोमवार) के बंद भाव ही आज के लिए मानक माने जा रहे हैं।

बाजार का ताजा हाल और रिकॉर्ड स्तर

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत सभी करों सहित 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि, वायदा बाजार (MCX) में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जहां भाव करीब 590 रुपये घटकर 1,45,051 रुपये पर आ गया। गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये के अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (All-Time High) को छू चुका है।

 

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आज (31 मार्च 2026) महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद होने के कारण, सोमवार के बंद भाव ही मान्य रहेंगे। शुद्धता के आधार पर सोने की प्रति 10 ग्राम दरें नीचे दी गई हैं:

शुद्धता के अनुसार सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

सोने की शुद्धता आज का भाव (रुपये में)
24 कैरेट (सबसे शुद्ध) ₹1,46,733
23 कैरेट ₹1,46,145
22 कैरेट (जेवर हेतु) ₹1,34,407
18 कैरेट ₹1,10,050
14 कैरेट ₹85,839

प्रमुख शहरों में सोने का दाम

शहरों के अनुसार सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम) 

शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवर हेतु) 18 कैरेट सोना
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर ₹1,48,410 ₹1,36,050 ₹1,11,340
मुंबई, कोलकाता, पुणे ₹1,48,260 ₹1,35,900 ₹1,11,190
चेन्नई ₹1,50,220 ₹1,36,050 ₹1,37,700
पटना, अहमदाबाद, इंदौर ₹1,48,310 ₹1,35,950 ₹1,11,240
बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल ₹1,48,260 ₹1,35,900 ₹1,11,190
गुवाहाटी ₹1,47,280 ₹1,35,900 ₹1,11,190

एक्सपर्ट्स की राय: क्यों आ रहा है कीमतों में बदलाव?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आए हालिया सुधार के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, शादियों का सीजन करीब होने की वजह से स्थानीय स्तर पर खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है। दूसरा, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड के मुनाफे में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति ने सोने को सहारा दिया है। HDFC Securities और मिराए एसेट शेयरखान के विश्लेषकों के अनुसार, हालांकि इस महीने सोने की कीमतों में करीब 12 से 16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई है, जो दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है, लेकिन मौजूदा अस्थिरता के बीच निवेशक अभी भी बेहद सावधानी बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना फिलहाल 4,531 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News