दिल्ली में कोरोना के 24,383 नए केस, 34 मरीजों की मौत, पॉजिटिविट रेट 30% पार

Friday, Jan 14, 2022 - 06:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना के केसों में लगातार बढौत्तरी जारी है। आज राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 24 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 'दिल्ली में आज कोरोना के 24,383 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में यहां 34 मरीजों की मौतें दर्ज की गई है। इसी के साथ राजधानी में अब तक कोविड-19 से 25, 305 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के 26, 236 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। राज्य में करीब 92, 273 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां सकारात्मकता दर बढ़कर 30.64 % पहुंच गई है। 

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 28,867 नए ममाले सामने आए थे, जबकि 31 और मरीजों की इससे मौत हो गई थी। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 29.21 प्रतिशत हो गई थी। इससे पहले, दिल्ली में 20 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 28,395 दैनिक मामले सामने आए थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच जिन 97 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से 70 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, जबकि 19 ने टीके की पहली खुराक ली थी। वहीं, आठ का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था। उनके अलावा सात नाबालिग थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा लहर में जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे। 90 प्रतिशत मरीजों को कैंसर और गुर्दे संबंधी गंभीर बीमारियां थीं। यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के सात मरीजों को भी पहले से कोई बीमारी थी।'' जैन ने बताया कि अस्पतालों में संक्रमितों के लिए आरक्षित 13000 से अधिक बिस्तर (बेड) खाली हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या स्थिर है और रोजाना भर्ती कराए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है।

 

rajesh kumar

Advertising