Tiktok पर वीडियो बनाते समय टूटी रीढ़ की हड्डी, स्टंट ने ली युवक की जान

Monday, Jun 24, 2019 - 02:02 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक में टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान कलाबाजी करते समय रीढ़ की हड्डी टूटने से बुरी तरह से जख्मी हुए 23 साल के युवक ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तुमकुरू जिले के बोडेकेर के रहने वाले कुमार 18 जून को स्कूल के मैदान में स्टंट करने के दौरान बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसका यहां विक्टोरिया अस्पताल में निधन हो गया।

कुमार जिस वीडियो क्लिप के लिए स्टंट कर रहे थे, वह सोशल मीडिया पर काफी साझा की गई है। मद्रास उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया था। इस याचिका में दलील दी गई थी कि इस मोबाइल एप्प पर अश्लील सामग्री अपलोड की जा रही है। बहरहाल, न्यायालय ने इस पर से सशर्त प्रतिबंध हटा लिया था।

Seema Sharma

Advertising