कोरोना से पैदा हुआ रोजी रोटी का संकट, 22 हजार नेपाली श्रमिक लौटे भारत

Thursday, Oct 01, 2020 - 01:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महामारी कोरोना ने एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारती तबाही मचा दी है। इस संकट से बचने के लिए कई देशों ने अपनी सीमा पर नागरिकों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारत द्वारा रोक लगाने के बावजूद भी 22 हजार नेपाली श्रमिक यहां घुस आए हैं।

 

एक अखबार में छपी खबर में बताया गया कि चार दिनों में 22 हजार नेपाली श्रमिकों ने नेपालगंज सीमा से पड़ोसी देश भारत में प्रवेश कर लिया है। अखबार ने नेपालगंज के जमुनहा क्षेत्र पुलिस थाना के सब-इंस्पेक्टर विष्णु गिरी का हवाला देते हुए कहा कि मजदूर लंबे समय तक लगे लॉकडाउन और कोविड-19 महामारी के चलते भारत के लिए रवाना हो रहे हैं।

 

विष्णु गिरी का कहना है हजारों श्रमिकों के लिए आजीविका चलाना मुश्किल होता जा रहा है। कुल 76,048 प्रवासी श्रमिक नेपालगंज सीमा बिंदु से होकर 15 सितंबर तक नेपाल लौट आए थे। उसी दौरान 40,000 भारतीय नागरिक सीमा बिंदु के माध्यम से अपने देश को लौट गए थे। उन्होंने ​बताया कि राशन कार्ड रखने वाले नेपालियों ने भारत वापस जाना शुरू कर दिया है। 

vasudha

Advertising