नीतीश के मंत्रियों ने किया संपत्ति का खुलासा, बिहार के 28 में से 22 मंत्री करोड़पति

Thursday, Jan 04, 2018 - 06:14 PM (IST)

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों द्वारा नववर्ष के अवसर पर अपनी संपत्ति का सार्वजनिक रुप से खुलासा किया गया। इस पर यह बात सामने आई है कि बिहार में भाजपा के मंत्री सुरेश शर्मा सबसे अमीर मंत्री हैं। वहीं दूसरी तरफ नीतीश के मंत्री राणारंधीर के पास सबसे कम संपत्ति हैं।

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के कुल 28 में 22 मंत्री करोड़पति हैं। सुरेश शर्मा के पास 10 करोड़ तो वहीं नीतीश सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक राणारंधीर के पास 23 लाख तक की संपत्ति है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अपने बेटे निशांत कुमार से कम संपत्ति हैं। अगर नीतीश कुमार और उनके बेटे की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो वह भी करोड़पति बन जाएंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सीएम नीतीश कुमार से अधिक अमीर हैं। सुशील मोदी की संपत्ति उनकी पत्नी से कम है। 

Advertising