Fake passport address: रहतें हैं दिल्ली और पासपोर्ट किसी और जगह का तो हो जाएं सावधान! ये छोटी गलती पहुंचा सकती है जेल

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:42 AM (IST)

Passport Scam Ghaziabad : क्या आप दिल्ली में रहते हैं आधार कार्ड गाजियाबाद का है और आप मूल रूप से बिहार के निवासी हैं? अगर आप भी इस उलझन में हैं कि पासपोर्ट कहां से बनवाएं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। गाजियाबाद में हुए एक चौंकाने वाले 'पासपोर्ट कांड' के बाद विदेश मंत्रालय ने वेरिफिकेशन के नियमों को लोहे की तरह सख्त कर दिया है।

क्या था गाजियाबाद का 22 पासपोर्ट वाला खेल?

हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जिसने महज एक पते और एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके 22 पासपोर्ट बनवा डाले। इस फर्जीवाड़े में पोस्टमैन की मिलीभगत भी सामने आई थी। दिल्ली पासपोर्ट ऑफिस को शक होने पर जब जांच हुई तो पता चला कि कागजात फर्जी थे। इस घटना ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

PunjabKesari

2026 के नए नियम: GPS और डिजिटल वेरिफिकेशन का पहरा

अब पुराने या फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाना नामुमकिन होगा। साल 2026 में सरकार ने इसे पूरी तरह हाई-टेक बना दिया है:

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह Expressway पर बिखरा खून ही खून, कंटेनर ने मचाया ऐसा तांडव कि मच गई चीख-पुकार, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

  • डिजिटल टैब वेरिफिकेशन: अब पुलिसकर्मी आपके घर आकर डिजिटल टैब से वेरिफिकेशन करते हैं जो सीधे GPS लोकेशन से जुड़ा होता है। अगर पुलिस वेरिफिकेशन के समय आप उस एड्रेस पर मौजूद नहीं पाए जाते तो सिस्टम ऑटोमैटिक आवेदन रिजेक्ट कर देगा।

  • स्थाई पता अनिवार्य: अब पासपोर्ट विभाग इस बात पर जोर दे रहा है कि आवेदक का कम से कम एक स्थाई प्रमाण उस पते का हो जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।

PunjabKesari

Apply Anywhere in India: सुविधा है, ढील नहीं

सरकार की 'Apply Anywhere' योजना के तहत आप देश के किसी भी हिस्से से आवेदन तो कर सकते हैं लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन उसी पते पर होगा जहां आप वर्तमान में (Current Address) रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Investment: आज करें 2 लाख के सोना पर निवेश, 2050 में ये बना देगा करोड़पति, जानें 25 साल बाद कितनी होगी कीमत?

चेतावनी: पासपोर्ट एक्ट 1967 के तहत गलत जानकारी देना या एड्रेस छुपाना एक गंभीर अपराध है। इसके लिए भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

PunjabKesari

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए जरूरी टिप्स

  1. रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल: अगर आप किराए पर रह रहे हैं तो वर्तमान पते के लिए वैध रेंट एग्रीमेंट का उपयोग करें।

  2. आधार अपडेट रखें: कोशिश करें कि आपका आधार कार्ड आपके वर्तमान निवास के पते से लिंक हो।

  3. Re-issue करवाएं: अगर आप पुराना पासपोर्ट इस्तेमाल कर रहे हैं और पता बदल गया है तो उसे अपडेट करवाएं। पुराने पते पर विदेश यात्रा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News