महाराष्ट्र में कम हो रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए 22,122 नए मामले, 361 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 04:59 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,122 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 56,02,019 हो गई। इसके अलावा 361 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 89,212 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
संक्रमण से उबरने वालों की संख्या नए रोगियों की तुलना में अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के अनुसार दिनभर में 42,320 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 51,82,592 हो गई। विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 92.51 प्रतिशत जबकि मृत्युदर 1.59 फीसदी है। महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,27,580 है। 
PunjabKesari
विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 2,63,774 नमूनों की जांच की गई। अब तक 3,32,77,290 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,049 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,97,959 हो गई है जबकि 48 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,613 तक पहुंच गई है। 
PunjabKesari
वहीं पुणे में संक्रमण के 2020 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 997544 हो गई। वहीं जिले में 94 और मरीजों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16221 हो गया है।

इस बीच केंद्र के एक निर्देश के बाद मुंबई के नगर निकाय ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना किसी पूर्व पंजीकरण के कोविड-19 टीकाकरण जाकर अपना टीकाकरण कराने की मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News