भारत की मदद के लिए अब आगे आया थाईलैंड, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कई मेडिकल उपकरण भेजे

Saturday, May 08, 2021 - 01:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण बेहद ही मुश्किल घड़ी से गुजर रहा है। ऐसे समय में अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्राजील सहित कई देशों से भारत को मेडिकल उपकरण मुहैया करवाए गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अब थाईलैंड ने भी ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कई मेडिकल उपकरण भारत भेजे हैं। थाईलैंड सरकार द्वारा भारत को 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे गए हैं।

थाईलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी की मदद

थाईलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा भी मदद की गई है। इन लोगों ने 100 ऑक्सीजन सिलेंडर और 60 कंसंट्रेटर देश की राजधानी दिल्ली भेजे हैं।

 

Hitesh

Advertising