भारतीय सेना के जवानों को भेजीं 20 हजार राखियां

Saturday, Jul 30, 2016 - 10:54 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ से भारतीय सेना के जवानों के लिए 20 हजार राखियां भेजी गई हैं। यह राखियां राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूल कालेज के विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाआें से एकत्र की गई हैं।   आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शुक्रवार को अपने निवास से भारत रक्षा पर्व अभियान के तहत रथ को हरी झंडी दिखाकर जम्मू के लिए रवाना किया।
 
इस रथ के जरिए जम्मू-कश्मीर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को रक्षा बंधन के लिए छत्तीसगढ़ से 20 हजार राखियां भेजी जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह राखियां राजधानी के विभिन्न स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाआें से एकत्र की गई हैं। यह रथ देश के विभिन्न शहरों से होते हुए 13 अगस्त को जम्मू पहुंचेगा। 
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भारत रक्षा पर्व अभियान एक अच्छी पहल है। यह अभियान सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को अपने परिवार के पास आत्मीयता से जोडऩे का सराहनीय प्रयास है। इसके माध्यम से हमारे सेना के जवानों को यह संदेश दिया जाएगा कि छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ है। वे हमेशा सुरक्षित रहें और देश की रक्षा करते रहें।
Advertising