श्रीनगर में आधी रात को आग ने मचाया कहर, 20 घर हुये जलकर खाक

Thursday, Mar 31, 2022 - 12:49 PM (IST)


श्रीनगर:  नूरबाग क्षेत्र में बुधवार-वीरवार की दरमियानी रात को आग ने कहर बरपाया। आग में 20 परिवारों के आशियाने जलकर स्वाह हो गये।


जनकारी के अनुसार नूरबाग की गाटा कालौनी में आधी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी किइसने 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हांलाकि इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ पर लोगों सिरों से उनकी छत छिन गई। आग बुझाने के दौरान फायरब्रिगेड के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं।


जिन लोगों के घर आग में जल गये उनके नाम हैं- बशीर अहमद शेख, गुलाम अहमद शेख, गुलाम रसूल शेख, अब्दुल अजीज शेख, बशीर अहमद शेख, सनाउल्लाह शेख, परवेज अहमद शेख, सबजार अहमद शेख, निसार शेख, अली मोहम्मद शेख, मोहम्मद सुल्तान शेख, गुलाम अहमद शेख, मुश्ताक अहमद शेख, मिश्रा बानो, बिलाल अहमद शेख, शाहिद अहमद, बशीर अहमद शेख और गुलाम हसन।


वहीं अधिकारियों का कहना है कि आग का कारण शार्ट सर्कट है।
 

Monika Jamwal

Advertising