मां की क्रब को चूमकर 2 साल के मासूम ने कही ये बात, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

Friday, Feb 09, 2024 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस संसार में मां और बच्चे के रिश्ते से प्यारा रिश्ता होता है। कहा जाता है कि एक बच्चे का रिश्ता अपनी मां से पेट में ही जुड़ जाता है। ऐसे में दोनों का एक दूसरे से अलग होना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है, लेकिन कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता। सोशल मीडिया पर इस तरह का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तकरीबन 2 साल का बच्चा छोटी सी साइकिल चलाते हुए जाकर एक क्रब के पास रुकता है। अपनी साइकिल पर बैठे हुए रोते हुए कहता है हाय मॉम. इसके बाद वह कब्र के पत्थर को चूमते हुए आगे बढ़ जाता है। देखने से ऐसा लगता है कि  उन्हें याद रखने का अहसास कराया है।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Marshall/ Mom/ Grandma/ Wife/ Teacher (@adventureswithgrandmama)

>

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर लिसा मार्शल ने ये वीडियो शेयर किया। लिसा मार्शल इस 2 साल के बच्चे लोचलान की नानी हैं और उनके पेज पर बच्चे से जुड़ी कई सारी वीडियोज़ हैं। साल 2022 में लोचलान की मां की डेथ हुई थी, जिसके बाद से वे अपनी नानी के पास हैं। मार्शल ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में आज हम उसके लिए सूरजमुखी और ट्यूलिप लाए हैं जो वसंत के ताजे फूलों तक रहेंगे।

6 दिन पहले पोस्ट किए इस वीडियो को अबतक 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। लोगों ने इसपर ढेरों इमोश्नल कमेंट किए हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस वीडियो के बारे में क्या कहा? एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'यह बहुत कीमती है। यह शायद सबसे दुखद चीज़ है जो मैंने कभी देखी हो'। एक अन्य ने लिखा 'सचमुच मेरा दिल टूट गया। यह वीडियो मुझे रुला रहा है'। एक ने लिखा- 'बहुत दुखद लेकिन बहुत प्यारा. उसके छोटे से दिल को आशीर्वाद दें।'

 

Radhika

Advertising