राजौरी में  फ्लैश फ्लड , दो महिलाए बहीं, तलाश जारी

Friday, Oct 01, 2021 - 02:37 PM (IST)

राजौरी: जम्मू संभाग के राजौरी जिले में अचानक आई बाढ़ में दो महिलाए लापता हो गई हैं। दोनों की तलाश हेतु बचाव कार्य चलाया गया है पर अभी तकउनका पता नहीं चला है।


जानकारी के अनुसार देर शाम चतरई बागला गांव में आई बाढ़ में दो महिलाए उस समय बह गईं जब दोनों खेतों में काम कर रहीं थीं। खेत नदी के बिल्कुल समीपथा और दोनों पानी के तेज बहाव में कहीं दूर बह गई। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया गया हैपर अभी तक दोनों का कोई पता नहीं है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising