दरिया में डूबने से 2 महिलाओं की मौत, 1घायल अस्पताल में उपचारधीन

Wednesday, Sep 26, 2018 - 06:31 PM (IST)

पुंछ : पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर जम्मू पुंछ मार्ग पर सटे गांव खन्नेतार में बुधवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की नदी में डूबने के कारण मोत हो गयी। जबकि एक महिला को घायल अवस्था में पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय पेश आया जब गांव खन्नेतार में 3 महिलाये जिनकी पहचान साजिआ कोसर पत्नी मोहद अकबर जाहिदा बी पत्नी मोहद सदीक तथा शाजीअ पत्नी सज्जाद अहमद तीनो निवासी नूना बांडी अपने मवेशिओं को चरा रही थी कि अचानक एक महिला का पांव फिसलने से नदी में जा गिरी जिसे बचाने के लिए अन्य दो महिलाओं ने भी उक्त महिला को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

 तीनों महिलायें डूबने लगी जिसपर शोर सुन आस पास के लोग मोके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य चलाकर महिलाओं को नदी से निकाला। 2 महिलाओं, साजिआ तथा जाहिदा की मोत हो गयी थी। वहीं लोगो ने फौरन हादसे की खबर पुलिस को दी तथा तीसरी घायल महिला को उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया। वहीं पुलिस ने इस सन्दर्भ में मामला दर्ज कर मृतक महिलाओं के शव घरवालों को अंतिम रस्मो हेतु दिए गए जबकि मामले की जांच शुरू की गयी। वहीं गांव में दो महिलाओ के शव पहुँचते ही मातम की लहर दौड़ पड़ी ।
 
 

Monika Jamwal

Advertising