मिडिल ईस्ट वॉर: दुबई में फंसे 164 महाराष्ट्रवासियों को लाने के लिए 2 स्पेशल फ्लाइट्स! एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 09:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस प्रभावित होने के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच Eknath Shinde ने जानकारी दी कि दुबई में फंसे महाराष्ट्र के 164 नागरिकों को वापस लाने के लिए दो विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन यात्रियों में छात्र, पर्यटक और अन्य नागरिक शामिल हैं। बताया गया है कि बड़ी संख्या में छात्र भी इस समूह का हिस्सा हैं, जो शैक्षणिक कार्यक्रम के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात गए थे। उड़ानें फुजैराह एयरपोर्ट से निर्धारित समय पर रवाना होंगी और शाम तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार संबंधित अधिकारियों और भारतीय दूतावास के संपर्क में है। उन्होंने फंसे हुए कुछ नागरिकों से सीधे बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षित वापसी प्राथमिकता है। स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठनों और प्रवासी भारतीय समूहों ने भी समन्वय में सहयोग किया है।

सरकार ने आपात स्थिति को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि विदेश में फंसे अन्य लोग भी संपर्क कर सकें। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News