वुल्लर झील में फंसी नाव, नेवी ने मां-बेटी को सुरक्षित निकाला

Wednesday, Jun 19, 2019 - 02:41 PM (IST)

श्रीनगर : पहलगाम की नगीन झील के बाद बुधवार को वुल्लर लेक में भी वोट फंसने का मामला सामने आया। नेवी ने बचाव कार्य चलाकर दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला। घटना बांदीपोरा के जुमिमांझ की है। जवानों ने देखा कि नाव डूब रही है और एक मां-बेटी खुद को बचाने के लिए कोशिश कर रही है। उन्होंने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी पहचान रफीका बेगम और उसकी बेटी लाली के तौर पर की गई। दोनों नाव से सोपोर जा रहीं थीं। 
 

Monika Jamwal

Advertising