तेलंगाना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

Wednesday, Mar 27, 2024 - 09:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तेलंगाना मे मेडक जिले के मंसानपल्ली में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 25 लोगों का एक समूह एक शादी में शामिल होने के लिए पापन्नापेटा मंडल के पाचारम गांव से अंधोल गांव जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घायलों को जोगीपेट इलाके में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बुद्धेम्मा (48) और सांगम्मा (45) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। 

Parveen Kumar

Advertising