शोपियां में दो आंतकियों के ओवरग्राउंड वर्कर अरेस्ट

Monday, Apr 20, 2020 - 07:36 PM (IST)

श्रीनगर: सुरक्षाबलों को कश्मीर में बड़ी कामयाब मिली है। सुरक्षाबलों ने सोपोर में आतंकियों के दो मद्दगारों को अरेस्ट किया है। यह दोनों आतंकवादियों के लिए जमीन तैयार करते थे और उन्हें हर संभव मद्द पहुंचाते थे। दोनों आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुये थे। 


जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के पास खूफिया जानकारी थी और उन्होंने वाछी क्षेत्र में नाका लगाकर दो लोगों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान जहूर अहमद कोका और उजेर अहमद डार के तौर पर हुई है और दोनों जैनपोरा के निवासी हैं। उनके पास एक पिस्तौल, दो हैंडग्रेनेड भी मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising