अनंतनाग में हिजबुल के दो OGW गिरफ्तार

Monday, Jun 25, 2018 - 11:32 AM (IST)

श्रीनगर  : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में रविवार को पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुझाहिदीन के दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओ.जी.डब्लु) को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से जीवित ग्रेनेड बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अंनतनाग में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलखान क्रालिंग के पास पुलिस और सेना के 1 आर.आर. ने नाका लगाया था। जांच पड़ताल के दौरान दो लोगों की संदिग्ध मूवमेंट को नोटिस किया गया। नाका पार्टी ने दोनो को दबोच लिया और उनकी तलाशी ली गई। उनके कब्जे से एक जीवित ग्रेनेड बरामद किया गया। 


प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अमीन अहमद सोफी पुत्र अब्दुल जबार निवासी चरलीगुन्ड अवंतिपूरा और तनवीर अहमद भट्ट पुत्र गुलाम अहमद निवासी चेकीकोट अवंतिपूरा के रुप में हुई है।  उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच से पता चला कि दोनो हिजबुल आतंकी हमाद खान जो त्राल में सक्रिय हंै, को सहयोग दे रहे थे। साथ ही दोनो गत 24 मई को अनंतनाग के गोरीवान बिजबिहाड़ा में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे। इस हमले में दस नागरिक घायल हो गए थे।  पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising