कुलगाम में शेल फटने से दो किशोर घायल

Wednesday, May 01, 2019 - 11:51 AM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण  कश्मीर के कुलगाम में शेल फटने से दो बच्चे घायल हो गये। घटना धमाल हांजीपोरा की है। बच्चों को कूढ़े के ढेर से शेल मिला और वे उससे खेलने लगे जिससे जोरदार धमाका हुआ और दोनों घायल हो गये। उनकी पहचान 12 वर्षीय शाहीद और 11 वर्षीय इखलाक के तौर पर हुई है। दोनों को निकट के अस्तपाल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार इखलाक को कुलगाम अस्पताल शिफ्ट किया गया है क्योंकि उसके चेहरे पर चोट आई है जबकि शाहिद को सिर्फ हाथ पर ही चोट आई है। डाक्टरों ने फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising