बडग़ाम में 2 आतंकी गिरफ्तार

Saturday, Nov 18, 2017 - 06:30 PM (IST)

श्रीनगर: बडग़ाम जिले में पुलिस ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। दरअसल, पुलिस को इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर इलाके को घेर लिया।
नाकेबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आतंकी बाइक के जरिए वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

Advertising