Doda में लैंडस्लाइड की चपेट में आया ट्रक, 2 की दर्दनाक मौत

Saturday, Mar 23, 2019 - 01:53 PM (IST)

जम्मू : ठाठरी किलोतरन रोड पर भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक जेके02एसी-5185 लैंडस्लाइड की चपेट में आकर बुरी तरह से नष्ट हो गया। उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान शाह जैद अहमद निवासी चिराला और मोहम्मद आरिफ निवासी किश्तवाड़ के तौर पर हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई पर तब बहुत देर हो चुकी थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
 
 

Monika Jamwal

Advertising