डोडा में दो सडक़ हादसे, 2 की मौत , 26 यात्री घायल

Friday, Jun 14, 2019 - 01:36 PM (IST)

जम्मू :डोडा में दो दर्दनाक सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई करीब 26 यात्री घायल हो गये। पहला हादसा शुक्रवार सुबह गटसू के पास हुआ। दुर्घटना उस समय घटी जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। वहीं दूसरा हादसा गंदोह में हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य चलाया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।


आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, खैलनी, राजोरी, पुंछ आदि पहाड़ी क्षेत्रों में सडक़ हादसें बढ़े हैं। इसका एक कारण चालकों की तेज गति से गाड़ी चलाना और ओवरलोडिंग भी मानी जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने अभी तक इस तरह के सडक़ हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
 

Monika Jamwal

Advertising