जम्मू-कश्मीर: राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में दो जवान शहीद, मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

Thursday, Jan 13, 2022 - 05:58 PM (IST)

राजौरी: राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा पर वीरवार को दो जवान शहीद हो गये। संदिग्ध गोलाबारी में दोनों जवानों की मौत हुई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार राजौरी के हंजनवाल क्षेत्र में दुर्घटनावश चली गोली में सेना के दो जवान घायल हो गये पर बाद में दोनों जवानों की मौत हो गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सारी जाच की और शुरूआती तौर पर यही पाया गया कि गोली गलती से चली। अधिकारियों ने बताया कि घटना हंजन वाली इलाके में हुई है। सैनिकों की पहचान प्राथमिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों सैनिक अग्रिम स्थान पर तैनात थे। 

 

Monika Jamwal

Advertising