2 मोटरसाइकिलों की टक्कर, 2 घायल

Friday, Feb 05, 2021 - 08:18 PM (IST)

साम्बा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर साम्बा के महेश्वर के पास 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान रामेश्वर शर्मा पुत्र गणेश दत्त निवासी पंज ग्राईं और पंकज कुमार पुत्र बुद्दी सिंह के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों मोटरसाइकिलो की टक्कर के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
 

Monika Jamwal

Advertising