बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान व पोर्टर घायल

Friday, Oct 12, 2018 - 07:12 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा): पुंछ में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार दोपहर हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना का जवान एवं सेना का पोर्टर घायल हो गया। हादसा कृष्णा घाटी सेक्टर में हुआ। घायलों को उपचार हेतु सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कृष्णाघाटी सेक्टर में सेना के जवान कुछ कार्य कर रहे थे कि अचानक वहां एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ जिसकी चपेट में आकर भारतीय सेना का जवान भूपेंदिर सिंह तथा सेना का पोर्टर जिसकी पहचान नज़ीर अहमद के रूप में की गयी है, घायल हो गये। धमाके की आवाज सुन आस-पास के सैनिक मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज हेतु सैन्य अस्पताल पहुँचाया। 
 

Monika Jamwal

Advertising