गांधरबल में टिप्पर पलटा , दो की मौत

Monday, Jun 03, 2019 - 05:27 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर के गांधरबल के गनीवान मार्ग पर एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक टिप्पर पलट गया और उसका चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिप्पर का नंबर जेके01एन-9246 था। यह टिप्पर गुंड से कंगन की तरफ जा रहा था और श्रीनगर लेह मार्ग पर पलट गया।

हादसे में दो लोग घायल हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित करार दिया। मृतकों की पहचान मुश्ताक अहमद गनई पुत्र सौनूवालह गनई निवासी फरा गुंड के तौर पर हुई है जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच की कर रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising