ट्रांसफार्मर में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

Tuesday, Apr 23, 2019 - 07:24 PM (IST)

पुंछ : पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गांव छुंगा में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय पेश आया जब गांव छुंगा में बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी जिसे बुझाने की कोशिश करते हुए 2 लोग मारे।


 ट्रांसफार्मर में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी।  पास के लोगों ने जब आग को बढ़ते हुए देखा तो मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का प्रयास किया जिस दौरान ट्रांसफार्मर की तारें 2 व्यक्तियों के ऊपर गिरी और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय फैज़ मुहम्मद तथा 38 वर्षीय मोहद शबीर के रूप में की गयी है।  इस दौरान 6 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान  बशीर अहमद, शकील अहमद , ज़ाहिद अब्बास, लाल हुसैन, सफीना तथा नज़ाकत के रूप में की गयी है।
 

Monika Jamwal

Advertising