उधमपुर में लावारिस गाय के हमले से दो महिलाओं की मौत

Friday, Nov 18, 2016 - 01:22 PM (IST)

जम्मू: उधमपुर में एक लावारिस गाय उत्पात मचा रही है। गाय का खौफ पूरे शहर में फैला हुआ है। लावारिस गाय के हमले से अभी तक कई लोग घायल हो चुके हंै जबकि दो महिलाओं की मौत भी हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 11 बजे के करीब गाय ने धार रोड स्थित पीजा प्लेनेट के पास उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इससे कई लोग घायल हुए। अचानक से एक भीखारिन गाय के सामने आ गई और गाय ने उसे सींगों से उठाकर कई बार पटका। सिर्फ यही नहीं बल्कि गाय ने उसे पैरों से भी रौंदा। लोगों ने किसी तरह से महिला को गाय से बचाया और उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। उसके बाद गाय ने आदर्श कालौनी में भी एक बजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया।

कालौनी के लोग महिला को गाय से बचाकर अस्पताल ले गए पर उसे भी मृत लाया घोषित करसर दिया गया। उधमपुर के लोगों में नगर परिषद् के खिलाफ रोष भर गया है। गाय के हमले में मारी गई एक महिला की पहचान नीलम गुप्ता पत्नी चमन लाल गुप्ता निवासी आदर्श कालौनी उधमपुर के रूप में की गई है। भीख मांगने वाली महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

 

Advertising