पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश चली गोली, 2 घायल

Monday, Dec 04, 2017 - 07:22 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश चली गोली में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार गार्ड पोस्ट पर संतरी की सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई। मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी इससे घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertising