भाई को तड़पता देख बचाने दौड़ा बड़ा भाई... एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग, 60 फीट गहरे कुएं में डूबकर दोनों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 04:53 PM (IST)

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। पुलिस ने बताया कि करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई राम लखन कुशवाहा (55) का गांव के बाहर खेत है। खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी थी। हाल में हुई बारिश के कारण कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी।

शुक्रवार सुबह राम लखन रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर मोटर निकालने का प्रयास कर रहे थे। पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगे। छोटे भाई को डूबता देख फूल सिंह उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गए। देखते ही देखते दोनों भाई पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। 

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा! महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बस अड्डों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें कब तक मिलेगा लाभ 

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुक्रवार को प्रयागराज में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ के साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को एक सहयात्री के साथ बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है ... पढ़ें पूरी खबर ...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh