कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने दो ऑटो रिक्शा में लगा दी आग

Wednesday, Nov 23, 2016 - 05:07 PM (IST)

श्रीनगर : ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के जालडगर इलाके में गत रात मोटरसाइकल सवार अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने दो ऑटो रिक्शों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अलगाववादियों द्वारा आहूत हड़ताल से आज 137वें दिन भी आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। हालांकि, गत 137 दिनों के दौरान अलगाववादियों ने गत शनिवार और रविवार को पूरे दिन हड़ताल में ढील के अलावा समय-समय पर शाम चार बजे के बाद हड़ताल में ढील का आह्वान किया है।


जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में अलगाववादी आहूत हड़ताल की वजह से बुधवार को भी सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, हालंाकि अंतरराज्यीय वाहनों को सडक़ों पर चलते देखा गया।
पूरी घाटी में ज्यादातर दुकानें, फ्यूल स्टेशन और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि अधिकांश इलाकों में सार्वजनिक वाहन सडक़ों पर नहीं उतरे।
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र और बाहरी इलाकों में कुछ कैब और मिनी बसों का संचालन हुआ। इन इलाकों में कुछ दुकानें भी खुलीं।घाटी के अधिकतर जिला मुख्यालयों से बंद की खबरें आई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और घाटी के अन्य जिलों के बीच कुछ अंतरराज्यीय कैबों का संचालन हुआ।


लाल चौक के नजदीक टीआरसी चौक-बटमालू एक्सिस पर कुछ रेहड़ी.पटरीवालों ने दुकानें लगाई। गत सप्ताहांत को छोडकऱ कश्मीर में बीते 138 दिनों से हड़ताल चल रही है।
इस बीच पुराने शहर के नवाकदल, फतेहकदल और कावडारा व आसपास के इलाकों में पुलिस और सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई। इन इलाकों में गत देर शाम प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुई थी।


अलगाववादियों ने शाम चार बजे के बाद से बंद में 15 घंटे की छूट देने की घोषणा की है। घाटी में जारी अशांति के कारण दो पुलिकर्मियों समेत अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है और कई हजार लोग घायल हैं। झड़पों में लगभग 5000 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

 

Advertising