पढऩे की उम्र में मासूमों को बांध रहे थे शादी के बंधन में, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Monday, May 07, 2018 - 08:16 PM (IST)

जम्मू: राजोरी में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो बच्चों की जबरन शादी करवाई जा रही है। हरकत में आते हुए पुलिस ने इस मामले में लडक़ा और लडक़ी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लडक़े की उम्र नौ वर्ष की है और वो चौथी कक्षा का छात्र है जबकि लडक़ी की उम्र दस वर्ष की है।


लडक़े के पिता का नाम मंजूर हुसैन है जबकि माता का नाम रजिया बेगम है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और बच्चों के पिता को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची के पिता का नाम खदाम हुसैन और माता का नाम सैद बेगम है। यह शादी दोनों परिवारों की मर्जी हो रही थी।
 

Monika Jamwal

Advertising