सियाचिन में हुए हिमस्खलन में सेना के 2 जवानों की शहीद

Tuesday, Apr 27, 2021 - 06:56 AM (IST)

नई दिल्लीः सियाचिन में रविवार को हुए हिमस्खलन के दौरान सेना के दो जवानों की शहीद हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार अपराह्न करीब एक बजे हनीफ सब-सेक्टर में हुई। एक सूत्र ने कहा, ''दो जवानों को शाम सात बजे तक ही निकाला जा सका और उनकी मौत हो गई।'' 

उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के दौरान उस क्षेत्र में मौजूद रहे अन्य सैनिकों एवं पोर्टर की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। काराकोरम पर्वत श्रृंखला में करीब 20,000 फुट की ऊंचाई वाले सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है। 

Pardeep

Advertising