2.25 लाख नागरिकों ने छोड़ा भारत, जाकर बस गए इस अमीर देश में... रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला बुड़ा खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 04:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीयों का विदेशों की ओर रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सिर्फ पढ़ाई या नौकरी के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता के लिए भी लोग भारत छोड़कर विकसित देशों का रुख कर रहे हैं। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की नई रिपोर्ट 'International Migration Outlook 2025' के मुताबिक, साल 2023 में लगभग 2.25 लाख भारतीय नागरिकों ने OECD सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है।

भारतीयों की पहली पसंद बना कनाडा

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों के बीच कनाडा सबसे पसंदीदा देश बना हुआ है। साल 2023 में 78,487 भारतीयों ने कनाडाई नागरिकता प्राप्त की, जबकि 2022 में यह संख्या 59,405 थी। दस साल पहले यानी 2013 में यह आंकड़ा सिर्फ 15,388 था। कनाडा की स्थिर नीतियां, स्थायी निवास की आसान प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों ने भारतीयों को आकर्षित किया। हालांकि, हाल के दिनों में वहां महंगाई, मकानों की कमी और सख्त इमिग्रेशन नीतियों के चलते यह रुझान धीमा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: कनाडा की नई पॉलिसी ने तोड़े युवाओं के सपने, भारतीय छात्रों को दिया बड़ा झटका

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की ओर भी झुकाव

कनाडा के बाद अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भारतीयों की दूसरी बड़ी पसंद हैं।

  • अमेरिका में 2023 में 52,360 भारतीयों ने नागरिकता ली, जबकि 2022 में यह संख्या 66,670 थी।
  • ऑस्ट्रेलिया में 40,361 भारतीय स्थायी नागरिक बन गए।

चीन के बाद सबसे अधिक प्रवासी भारतीय

OECD की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के बाद चीन दूसरे नंबर पर है। 2023 में करीब 3.7 लाख चीनी नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता हासिल की, जिनमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें - ₹12 हजार सोना और ₹20 हजार चांदी हुई सस्ती... शादी के सीजन में औंंधे मुंह गिरे दाम, क्या अब खरीदना फायदेमंद?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak