राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, कोटा को मिला नया IG

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 01:13 PM (IST)

Rajasthan Transfer : राजस्थान सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने सोमवार देर रात एक आदेश जारी कर 17 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर (तबादला) कर दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई महत्वपूर्ण रेंज और जिलों के कप्तानों को बदला गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीनियर आईपीएस अधिकारियों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वर्तमान में महानिरीक्षक (CID-CB) के पद पर कार्यरत आईपीएस हरेंद्र कुमार महावर को अब कोटा रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा (Awaiting Posting Orders) में चल रहीं आईपीएस के. बी. वंदना को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महानिरीक्षक (CID-Crime Branch) के पद पर तैनात किया है।

प्रशासनिक कसावट लाने के लिए राज्य सरकार ने 7 महत्वपूर्ण जिलों के जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) का भी तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनकी सूची इस प्रकार है:

चित्तौड़गढ़
भीलवाड़ा
नागौर
टोंक
भरतपुर
दौसा
डीडवाना-कुचामन

इकसे अनुसार सात जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदले गए हैं। महानिरीक्षक (सीआईडी-सीबी) महावर कोटा के नए आईजी होंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं आईपीएस के. बी. वंदना को महानिरीक्षक (सीआईडी-क्राइम ब्रांच) पद पर नियुक्त किया गया है। जिन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं उनमें चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर व दौसा शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News