‘वंदे भारत'' मिशन के तहत 17.22 लाख भारतीय स्वदेश लौटे: विदेश मंत्रालय

Friday, Oct 09, 2020 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार द्वारा 7 मई को कोरोना महामारी के चलते शुरू किए गए ‘वंदे भारत' मिशन के तहत 17.22 लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक अक्टूबर से शुरू हुए मिशन के सातवें चरण के तहत 25 देशों से 873 अंतर्राष्ट्रीय उड़ान निर्धारित की गई हैं, जो इस पूरे महीने संचालित रहेंगी।

 

श्रीवास्तव ने कहा कि सात अक्टूबर तक वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न माध्यमों से 17.22 लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापिस लाने के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था। इसमें विदेश मंत्रालय ने अहम रोल अदा किया।

Seema Sharma

Advertising