रघुवर के प्रयास से सऊदी अरब में फंसे 15 मजदूर झारखंड लौटेंगे

Wednesday, Jul 11, 2018 - 12:20 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर झारखंड से सऊदी अरब गए 15 मजदूरों के वापस भारत लौटने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. सी. लूथर ने मुंबई के कैरियरलाईन एजेंसी को यह निर्देश दिया है कि सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। 

कैरियरलाईन एजेंसी के माध्यम से सभी 15 मजदूर  सऊदी अरब गए थे। वर्णवाल ने बताया कि इन मजदूरों ने शिकायत की है कि उन्हें पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें प्रताडि़त भी किया जा रहा है। इन शिकायतों के बाबत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर मजदूरों को वापस लाने में पहल करने का अनुरोध किया। 

Pardeep

Advertising