बांका में आग लगने से 15 घर जले

Saturday, Apr 29, 2017 - 05:05 PM (IST)

बांका: बिहार में बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र में आग लगने से 15 घर जलकर नष्ट हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डारा पंचायत के भुखरी बांध गांव में खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई।

तेज हवा के कारण आग ने गांव के 14 अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में करीब चार लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। सूत्रों ने बताया कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। 

Advertising