जम्मू कश्मीर में कोरोना से 15 ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 2030 नए संक्रमितों की पुष्टि’

punjabkesari.in Saturday, Apr 24, 2021 - 07:48 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : कोरोना वैश्विक महामारी अब जम्मू कश्मीर में खतरनाक स्थिति में पहुंच रही है। आज दूसरे दिन भी कोरोना से एक दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हुई। वहीं आज पुन: कोरोना का आंकड़ा 2 हजार के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटों के दौरान 2030 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। जम्मू संभाग से 7 व कश्मीर संभाग से 8 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2126
अब तक जम्मू संभाग से 803 और कश्मीर संभाग से 1323 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 2126 पहुंच गया है। श्रीनगर में 500, बारामूल्ला में 190, बडग़ाम में 126, पुलवामा में 96, कुपवाड़ा में 99, अनंतनाग में 101, बांदीपुरा में 63, गांदरबल में 49, कुलगाम मे 58, शोपियां में 41 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 421, ऊधमपुर में 61, राजौरी में 59, डोडा में 65, कठुआ में 58, साम्बा में 46, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 31, रामबन में 23 और रियासी में 17 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


944 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,38,184कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 55,288 और कश्मीर संभाग से 82,896 रोगी ठीक हुए हैं। आज 944 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 584 और जम्मू संभाग से 360 लोग स्वस्थ हुए हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 70,01,906 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 68,43,532 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 17,31,301 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 82,615 लोगों को रखा गया है और 18,064 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,26,008 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 15,02,488 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


श्रीनगर जिले से आए सबसे अधिक मामले
आज सबसे अधिक 591 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 530 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 180, बडगाम में 81, पुलवामा में 48, कुपवाड़ा में 45, अनंतनाग में 99, बांदीपोरा में 14, गांदरबल में 48, कुलगाम में 83, शोपियां में 7, ऊधमपुर में 62, राजौरी में 48, डोडा में 3, कठुआ में 57, साम्बा में 48, किश्तवाड़ में 6, पुंछ में 27, रामबन में 18 और रियासी में 35 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। 


176 यात्री संक्रमित मिले
जम्मू संभाग से आज 834 और कश्मीर संभाग से 1196 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 2030 मामलों में से 176 यात्री व 1854 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,58,374 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 63,670 जम्मू संभाग और 94,704 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 18,064 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 7579 और कश्मीर संभाग में 10,485 मामले एक्टिव हैं। 

जम्मू कश्मीर
1,58,374 कुल केस
18,064 एक्टिव केस
1,38,184 ठीक हुए
2126 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News