पिछले दिनों अचानक आई बाढ़ के कारण 15 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई : सरकार

Wednesday, Jul 27, 2022 - 11:46 PM (IST)


नयी दिल्ली : सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले दिनों अचानक आई बाढ़ के कारण 15 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई लेकिन किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था, च्च्जुलाई में पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान अचानक आई बाढ़ के कारण कितने तीर्थयात्रियों ने अपनी जान गंवाई।ज्

इसके जवाब में राय ने कहा, " सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अचानक आई बाढ़ के कारण 15 लोगों की जान चली गई, लेकिन किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "सरकारी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, सीएपीएफ और सरकारी कर्मचारियों को तीर्थयात्रियों के खोज अभियान, बचाव और राहत के लिए तैनात किया गया था। यात्रियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों व शिविरों में ले जाया गया और उन्हें आवास तथा भोजन उपलब्ध कराया गया। घायल यात्रियों को निकटतम चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचाया गया।"


 

Monika Jamwal

Advertising