कोरोना : 2 की मौत, 144 नए मामलों की पुष्टि, 5 जिले अधिक प्रभावित

Tuesday, Nov 16, 2021 - 10:09 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज कोरोना संक्रमण से 5 जिले श्रीनगर, बारामूल्ला, पुलवामा, गांदरबल और जम्मू जिले अधिक प्रभावित रहे। वहीं 2 संक्रमितों ने कश्मीर संभाग में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आज जम्मू कश्मीर में 144 नए मामले सामने आए और 115 संक्रमित ठीक होकर अपने घर पहुंचे। आज 67,150 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में 49,140 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


1544 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 19 और कश्मीर संभाग से 125 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 144 नए मामलों में से 5 यात्री व 139 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,34,432 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,648 जम्मू संभाग और 2,09,784 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1544 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 228 और कश्मीर संभाग में 1316 मामले एक्टिव हैं। 


1,59,46,144 लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,28,433कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,22,241 और कश्मीर संभाग से 2,06,192 रोगी ठीक हुए हैं। आज 115 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 101 और जम्मू संभाग से 14 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,59,46,144 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,51,06,408 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,455
अब तक जम्मू संभाग से 2179 और कश्मीर संभाग से 2276 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,455 पहुंच गया है। श्रीनगर में 858, बारामूल्ला में 285, बडग़ाम में 209, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 104, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1148, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 152, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 5,567 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,69,23,106 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,65,88,674 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 41,11,413 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 5,567 लोगों को रखा गया है और 1544 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,36,002 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 36,63,845 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


13 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 13 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 7 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया। आज सबसे अधिक 51 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 21, बडगाम में 6, पुलवामा में 12, कुपवाडा में 9, अनंतनाग में 2, बांदीपोरा में 8, गांदरबल में 16, जम्मू में 13, ऊधमपुर में 2, राजौरी में 1, डोडा में 1 और रामबन में 2 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के कुलगाम, शोपियां और जम्मू संभाग के कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, पुंछ और रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,34,432 कुल केस
1544 एक्टिव केस
3,28,433 ठीक हुए
4,455 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising