जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण में फिर वृद्धि, 1 की मृत्यु, 144 नए संक्रमित मिले

Wednesday, Jul 21, 2021 - 10:36 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : गत दिवस कोरोना से कुछ राहत मिलने के बाद आज पुन: जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 100 से उपर चला गया। आज 1 संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जम्मू कश्मीर में आज 6 यात्रियों सहित 144 नए कोरोना पाजिटिव के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस के कुल 35 मामले हैं। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,372
अब तक जम्मू संभाग से 2138 और कश्मीर संभाग से 2234 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,372 पहुंच गया है। श्रीनगर में 832, बारामूल्ला में 281, बडग़ाम में 204, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 165, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 100, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1139, ऊधमपुर में 135, राजौरी में 225, डोडा में 124, कठुआ में 150, साम्बा में 119, किश्तवाड़ में 43, पुंछ में 94, रामबन में 66 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


3,14,282कोरोना रोगी स्वस्थ हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,14,282कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,18,570 और कश्मीर संभाग से 1,95,712 रोगी ठीक हुए हैं। आज 175 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 97 और जम्मू संभाग से 78 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 56,86,396 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 50,04,062 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


निगरानी में 27,13,971 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,11,90,756 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,08,70,500 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 27,13,971 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 9,342 लोगों को रखा गया है और 1,602 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 3,43,492 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 23,55,163 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


पांच जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 65 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 7 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 8, बडगाम में 7, कुपवाड़ा में 9, अनंतनाग में 10, बांदीपोरा में 5, गांदरबल में 8, ऊधमपुर में 1, राजौरी में 7, डोडा में 4, कठुआ में 2, साम्बा में 1, किश्तवाड़ में 6 और पुंछ में 4 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज जम्मू कश्मीर के 5 जिलों कश्मीर संभाग के पुलवामा, कुलगाम व शोपियां और जम्मू संभाग के रामबन व रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


1602 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 32 और कश्मीर संभाग से 112 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 144 मामलों में से 6 यात्री व 138 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,20,256 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,21,352 जम्मू संभाग और 1,98,904 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,602 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 644 और कश्मीर संभाग में 958 मामले एक्टिव हैं। 


जम्मू कश्मीर
3,20,256 कुल केस
1,602 एक्टिव केस
3,14,282 ठीक हुए
4,372 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising