भारत में नहीं रुक रहे बलात्कार के मामले, अब बुलंदशहर में 14 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Thursday, Oct 01, 2020 - 12:49 AM (IST)

नई दिल्ली/ बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार रात बताया कि लड़की के पिता ने इस बाबत तहरीर दी है और आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय लड़की से पड़ोस में रहने वाले रिजवान (20) ने मंगलवार को बलात्कार किया। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Pardeep

Advertising