वैष्णो देवी के दर्शनों को जम्मू पहुंचे 14 हजार यात्री, 48 कोरोना संक्रमित

Wednesday, Apr 14, 2021 - 03:29 PM (IST)

जम्मू: नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए करीब 14हजार श्रद्धालु जम्मू पहुंचे। वहीं इनमें से करीब 48 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए। भारत में पिछले 24 घंटों में 1, 84, 372 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए हैं।


वहीं कोविड पाजिटिव मामले सामने आने पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और रियासी जिला प्रशासन ने कोविड संबंधित दिशानिर्देशों को कड़ा कर दिया है। बोर्ड ने पहले ही यात्रा की संख्या 25 हजार यात्री प्रतिदिन कर दी है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी फैलने के बाद बोर्ड ने यह फैसला किया था।


आपको बतादें कि पिछले वर्ष 16 मार्च को श्री वैष्णो देवी की यात्रा को रद्द कर दिया गया था और पांच महीने बाद 16 अगस्त को कड़े दिशानिर्देशों के बाद यात्रा फिर से शुरू की गई थी। पहले बोर्ड ने यात्रियों की संख्या 20 हजार प्रतिदिन कर दी थी पर स्थिति में सुधार के बाद इसे 25 हजार कर दिया गया।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कुल 14 हजार यात्रियों ने गुफा में स्थित माता की पिंडी के दर्शन किए। हांलाकि  बोर्ड ने अधिकारिक तौर पर अभी आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising