पाकिस्तान में जबरन शराब पिलाकर हिंदू बच्ची से दुष्कर्म

Sunday, Jun 09, 2019 - 09:49 AM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में एक हिंदू बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना पाक के सिंध प्रांत के टांडो मुहम्मद खान जिले की है जहां जबरन शराब पिलाकर 13 वर्षीय हिंदू लड़की से दुष्कर्म किया गया। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 जून को पीड़ित लड़की अपने घर से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान दो आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन शराब पिलाई।

इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के घर नहीं लौटने पर उसके पिता और भाई ने उसकी तलाश शुरू की । नजदीक की चीनी मिल के निकट एक मैदान में लड़की उन्हें बेहोशी की हालत में मिली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तार किया है। अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की को हैदराबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। होश में आने पर लड़की ने आपबीती बताई। जिले के एसएसपी जुल्फिकार तालपुर ने बताया कि आगे की जांच के लिए लड़की और आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। दोषियों को सजा मिलेगी।

Tanuja

Advertising