भारतीय तटरक्षक ने डूबते जहाज से 13 क्रू मेंबर्स की बचाई जान, 7 की तालाश जारी

Monday, Sep 02, 2019 - 12:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: न्यू मंगलौर पोर्ट के नजदीक बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। समुद्र में आई बाढ़ की वजह से एक मर्चेंट शिप त्रिदेवी प्रेम पानी में डूबने लगा। भारतीय तटरक्षक ने डूब रहे जहाज में सवार 13 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया बल्कि अन्‍य सात क्रू मेंबरों को खोजने और बचाने का अभियान जारी है। 

जानकारी के अनुसार त्रिदेवी प्रेम (हॉपर ड्रेजर) न्यू मंगलौर पोर्ट ट्रस्ट एंकोरेज के निकट से गुजर रहा था, इस दौरान गंभीर बाढ़ की वजह से जहाज डूबने लगा। इसकी सूचना जब पोर्ट पर मौजूद भारतीय तटरक्षकों को लगी तो जहाज अमर्त्य की मदद से जहाज में सवार सदस्यों को बचाने का काम शुरू किया गया। 

मरम्मत कार्य के लिए ड्रेजर पर सवार सात अन्य चालक दल के सदस्यों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। बेहद खतरनाक मौसम और विषम समुद्री परिस्थितियों में ये अभियान चलाया जा रहा है। 

vasudha

Advertising