कश्मीर में कोरोना का कहर, जम्मू भी नहीं अछूता, नये मामलों के साथ आंकड़ा पहुंचा 6 हजार

Monday, Jun 22, 2020 - 02:46 PM (IST)

 श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 122 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण की कुल संख्या 5,956 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 20 मामले जम्मू क्षेत्र के हैं, जबकि 102 लोग कश्मीर में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में 41 लोग ऐसे हैं, जो हाल ही में दूसरी जगहों से केंद्र शासित प्रदेश लौटे थे। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 82 लोगों की मौत हुई है।
 

Monika Jamwal

Advertising