Rajasthan : 120 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी भरभराकर गिरी जर्जर स्कूल की छत, ऐसे टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 09:49 PM (IST)

डूंगरपुरः राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जर्जर कमरे की छत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे के समय स्कूल में करीब 120 बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे. गनीमत रही कि जिस कमरे की छत गिरी, उसे करीब एक साल से असुरक्षित घोषित कर बंद रखा गया था और उसमें बच्चों की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही थीं। 

 एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हादसे के समय विद्यार्थी विद्यालय के दूसरे कमरों में पढ़ाई कर रहे थे। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत कक्षाओं से बाहर आ गए।

अधिकारी के मुताबिक, विद्यालय के दो कमरों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था और एहतियात के तौर पर उनमें कक्षाएं नहीं लगाई जा रही थीं। विद्यालय में कुल 10 कमरे हैं, जिनमें से दो जर्जर अवस्था में हैं। इनमें से एक की छत का हिस्सा सोमवार को गिर गया, जबकि दूसरा कमरा भी खराब स्थिति में है। अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित कमरों का इस्तेमाल बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News