चूड़‍ियां और मंगलसूत्र पहन Tik Tok पर वीड‍ियो बना रहा था बच्चा, हुई मौत

Sunday, Jun 23, 2019 - 11:33 AM (IST)

कोटा (राजस्थान): टिक-टॉक का क्रेज लोगों के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है। Tik Tok पर कुछ नया करने के चक्कर में लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। नया मामला राजस्थान के कोटा का है, जहां Tik Tok पर वीड‍ियो बनाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। आठवीं में पढ़ते कौशल का शव घर के बाथरूम में म‍िला। उसके गले में भारी लोहे की चेन थी। घटना शुक्रवार की की है, जब आसपासके लोगों ने कौशल के शव को देखा तो सबकी आंखें नम हो गईं।

परिजनों ने बताया कि 12 वर्षीय कौशल के हाथ में चूड़‍ियां और मंगलसूत्र था। गले में लोहे की भारी जंजीर थी ज‍िससे शायद वह कुछ स्टंट करने की कोश‍िश कर वीड‍ियो बना रहा था लेकिन तभी शायद कोई हादसा हो गया। जब परिजनों ने बाथरूम में कौशल को बेहोशी की हालत में देखा तो तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले काफी समय से कौशल को ट‍िकटॉक की लत लग गई थी। उसके मोबाइल में कई सारे ट‍िकटॉक वीडियो थे।

 

Seema Sharma

Advertising