खेल-खेल में 12 साल के बच्चे ने लगा लिया फंदा, जन्मदिन पर मिली दर्दनाक मौत

Wednesday, Nov 25, 2020 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नोएडा ने एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है। यहां खेल खेल में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जन्मदिन के मौके पर ही मासूम ने आखिरी सांस ली। 

 

जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 18 में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे ने अपने जन्मदिन पर खेल-खेल में पंखे से फंदा लगा लिया और लटक गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि बच्चे के घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं तभी अपने छोटे भाई के साथ खेलते समय उसने घर में पंखे से फंदा लगा लिया, तथा नीचे कूद गया। 

 

आर के सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजन फंदा काटकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

vasudha

Advertising